Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

मानसून सत्र में गूंजा करुणामूलक नौकरियों का मामला-क्या बोली सरकार- जाने

सरकार के पास करुणामूलक आधार पर कुल 2,779 मामले लंबित

शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में करुणामूलक आधार पर नौकरियों का मुद्दा गूंजा। हिमाचल सरकार ने करुणामूलक आश्रितों के हितों को देखते हुए 7 मार्च 2019 को संशोधित नीति जारी की है। सरकार के पास करुणामूलक आधार पर कुल 2,779 मामले लंबित हैं। सभी विभागों को नीति के अनुरूप करुणामूलक आधार पर उपलब्ध रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :- जयराम ठाकुर की बड़ी बात, 10 की कैबिनेट में बंदिशों पर ले सकते हैं बड़ा निर्णय

विभागों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रकाश राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, पवन कुमार काजल व रामलाल ठाकुर के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में दी है।

जानकारी में बताया गया कि करुणामूलक आधार पर जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2021 तक प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 706 नियुक्तियां दी गई हैं। इसमें तृतीय श्रेणी में 272 और चतुर्थ श्रेणी में 434 नियुक्तियां दी गई हैं। सरकार करूणामूलक आश्रितों के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई नीति बनाने का विचार रखती है।

यह भी पढ़ें :- भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार को 75 लाख इनाम देगी हिमाचल सरकार

यदि हां तो कब तक। प्रदेश में करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों के लिए कितने आवेदन लंबित हैं। सरकार द्वारा इन आवेदनों को निपटाने के लिए क्या पग उठाए गए हैं। जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2021 तक कितने लोगों को करुणामूलक आधार पर नियुक्तियां दी गई हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *