Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : टूटीकंडी-खलीनी बाईपास पर भारी भूस्खलन, मरीज को लेने गई एंबुलेंस भी फंसी

शिमला। जिला शिमला में टूटीकंडी-खलीनी बाइपास सड़क पर लालपानी के पास शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। मार्ग काफी देर तक यातायात के लिए बंद रहा जिसके चलते लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग की तरफ बहाल किया गया। भूस्खलन के चलते यहां पर एक एंबुलेंस भी फंस गई थी।

यह एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए यहां पहुंची थी, लेकिन भूस्खलन होने के कारण काफी देर तक यहां पर फंसी रही। हालांकि, पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस को यहां से निकाला।

शिमला में हो रही लगातार बरसात से सितंबर माह में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है जिसके चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है। टूटीकंडी बाईपास पर भूस्खलन होने से शुक्रवार सुबह यहां पर एक एंबुलेंस भी फंस गई।

DC शिमला आदित्य नेगी का कहना है कि मूसलाधार बारिश के कारण जिला में कुछ जगह पर लैंडस्लाइड हुआ है। ऐसे में लोगों को ऐसी जगह पर जाने से बचना चाहिए जहां पर लैंडस्लाइड होने की संभावना ज्यादा रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *