सिरमौर के पच्छाद उपमंडल का है मामला
सराहां। हिमाचल के जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की जामन की सैर पंचायत में 13 साल के नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई है। नाबालिग की पहचान लक्ष्य पुत्र कुलदीप के रूप में हुई है। करंट लगने के बाद अचेत अवस्था में लक्ष्य को सराहां अस्पताल ले जाया गया। पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही नाबालिग ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें – सिरमौर में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, महिला की मौत, 9 घायल
बता दें कि लक्ष्य ताया के घर की छत पर खेल रहा था। साथ ही निर्माणाधीन घर की छत के साथ लगी तार से छूने पर लक्ष्य को जबरदस्त झटका लगा। करंट लगने से लक्ष्य बेहोश हो गया। खेलने के दौरान लक्ष्य के पांव में करंट लगा था। करंट लगते ही साथी बच्चों ने उसे लैंटल पर लिटाने के बाद दादी को सूचित किया। इसकी सूचना लक्ष्य के पिता को दे दी। लक्ष्य को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें – हिमाचल से बड़ी खबर: यहां फंसे 175 पर्यटक, रेस्क्यू को मांगा हेलीकॉप्टर