Breaking News

  • दोस्तों के साथ चूड़धार यात्रा पर निकला था युवक, नेरवा क्षेत्र में खड्ड में डूबने से गई जान
  • खबर का असर : नूरपुर क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या पर तुरंत एक्शन मोड में आया विभाग
  • फिर आग उगलेंगे सूर्य देव : 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, जानें क्या है इसकी वजह
  • जिला परिषद तक पहुंचाएंगे कमनाला पंचायत की विकास गाथा, भलेटा वार्ड से बबीता डडवाल को मिल रहा भारी जनसमर्थन
  • कांगड़ा मंदिर बाजार में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपी पकड़े
  • जवाली निवासी व्यक्ति व उसके परिवार की 95 लाख से अधिक मूल्य की अवैध संपत्ति फ्रीज
  • बड़े नेताओं के पोस्टर नहीं, जनता का भरोसा मेरी ताकत : बेरोजगारी-विकास सुरेन्द्र कुमार का मुख्य मुद्दा
  • HPBOSE : बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : तैयार हो जाएं युवा, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू
  • HPRCA : साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की भर्ती के फाइनल परिणाम घोषित

कांगड़ा मंदिर बाजार में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपी पकड़े

ewn24 news choice of himachal 24 May,2026 1:58 pm


    कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत मंदिर बाजार क्षेत्र में चेन स्नैचिंग केस को सुलझा लिया गया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


    दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : तैयार हो जाएं युवा, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू 



    जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत मंदिर बाज़ार क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के गले से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा सोने की चेन झपट कर फरार होने की घटना सामने आई थी।

    घटना सुबह के समय की होने के कारण वहां पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। उक्त मामले के संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में अभियोग संख्या 79/26 दिनांक 20.05.2026 को धारा 304(2) BNS के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया। 


    फिर आग उगलेंगे सूर्य देव : 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, जानें क्या है इसकी वजह  



    कांगड़ा पुलिस टीम ने तकनीकी जांच एवं गहन पूछताछ के आधार पर पता लगाया कि दोनों आरोपी बाहरी राज्यों से संबंध रखते हैं तथा कबाड़ का कार्य करते हैं। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि दोनों आरोपी वर्तमान में हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हैं।

    आरोपियों के संबंध में पुख्ता सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तवरित करवाई करते हुए राहुल (उम्र 24 साल) को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ़्तार किया और सनी कुमार (उम्र 28 साल) को जयपुर से गिरफ्तार किया । 

    पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने छीनी गई सोने की चेन को हरियाणा जाते समय किरतपुर (पंजाब) स्थित एक आभूषण विक्रेता को बेच दिया था। इसके उपरांत पुलिस टीम ने किरतपुर स्थित Shelly Jewellers से छीनी गई सोने की चेन को बरामद किया। साथ ही दुकान मालिक महेश वर्मा को भी मामले में संलिप्त पाए जाने पर अभियोग में शामिल किया गया है।  दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा ।

    कांगड़ा पुलिस टीम ने अत्यंत तकनीकी एवं पेशेवर ढंग से उक्त घटना की जांच की है। आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लें और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।


    नूरपुर : 1.210 किलो चरस मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, चंबा जिला का निवासी  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 










Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather