ऋषि महाजन/नूरपुर। नूरपुर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर ewn24news choice of Himachal द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है।
जल ही जीवन या ज़हर नूरपुर में गंदे पानी ने खोली जल शक्ति विभाग की पोल शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद संबंधित विभाग तुरंत एक्शन मोड में आ गया।
खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने जेसीबी मशीन और कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजकर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य शुरू कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही स्वच्छ और साफ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा तथा पाइपों की लीकेज और स्रोत की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने समस्या पर तुरंत संज्ञान लेने के लिए विभाग का धन्यवाद किया। साथ ही लोगों ने उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाने पर ewn24news choice of Himachal के प्रति भी आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि मीडिया द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रशासन और विभाग की त्वरित कार्रवाई से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि अब पेयजल व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाएगा ताकि भविष्य में लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर न होना पड़े।