ऋषि महाजन/नूरपुर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कमनाला पंचायत आज पूरे इलाके में एक आदर्श पंचायत के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। पंचायत में हुए विकास कार्यों का श्रेय समाजसेवी संदेश डडवाल को जाता है, जिन्होंने क्षेत्र में जनहित के कई बड़े कार्य करवाकर लोगों का विश्वास जीता है।
मोक्ष धाम का निर्माण, बच्चों के खेलने के लिए सुंदर पार्क, गरीब बच्चों के लिए फ्री बस सुविधा जैसी योजनाओं ने पंचायत को विकास की नई दिशा दी है। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने बरेटा वार्ड से उनकी धर्मपत्नी बबीता डडवाल को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है।
हालांकि वार्ड में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन बबीता डडवाल को मिल रहा जनसमर्थन उन्हें बाकी उम्मीदवारों से काफी आगे दिखा रहा है। गांव-गांव में लोगों का समर्थन और लगातार बढ़ता जनसंपर्क अभियान उनकी मजबूत पकड़ को दर्शा रहा है।
बबीता डडवाल का कहना है कि जिस प्रकार कमनाला पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने में योगदान दिया गया, उसी तरह जिला परिषद में पहुंचकर पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद को मिलने वाले फंड को जनता की प्राथमिक जरूरतों के अनुसार खर्च किया जाएगा और एक बेटी बनकर हर परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में “छाता” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें आशीर्वाद दें, ताकि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का सपना पूरा किया जा सके।
लगातार बढ़ते जनसमर्थन से साफ है कि बबीता डडवाल इस चुनावी मुकाबले में मजबूत दावेदार बनकर उभर रही हैं