शिमला। हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन एम एंड टी का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह पद हिमाचल बिजली बोर्ड में भरे गए हैं। इसमें 22 अभ्यर्थियों के नाम की सिफारिश नियुक्ति के लिए की है।
बता दें कि भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने 24 मई 2022 को इलेक्ट्रीशियन (एमएंडटी) के 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पदों को भरने के लिए 31 अक्टूबर 2022 लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
जॉब अलर्ट : कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के 350 पदों होगी भर्ती
लिखित परीक्षा में 104 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे। दस्तावेद का मूल्यांकन 14 नवंबर 2022 को हुआ था। इसके बाद पेपर लीक मामले के चलते हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को सरकार ने भंग कर दिया था और भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक लग गई थी।
हिमाचल : डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक खत्म, मांगों को लेकर सीएम ने दिया आश्वासन
भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की भर्तियां जोकि जांच के दायरे में नहीं हैं को हिमाचल लोक सेवा आयोग को शिफ्ट किया गया है। हिमाचल लोक सेवा आयोग की रिजल्ट घोषित करेगा और परीक्षाएं आयोजित करेगा।
उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा उनके दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों के सत्यापन के अधीन है। रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/06/Result-Electrician-MT2f061959-e3c3-455b-8147-ec2cfd731eeb.pdf” title=”Result Electrician MT2f061959-e3c3-455b-8147-ec2cfd731eeb”]
नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान
धूप खिलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में आई मुसीबत, धंसी सड़क-पड़ी दरारें
हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें
Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार
HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया
जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन