Categories
Top News Himachal Latest Shimla

मानसून सत्र : आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के खाली पद भरने को लेकर क्या बोली सरकार- जानिए

सदन में दी जानकारी, अभी 98 पद हैं खाली

शिमला। हिमाचल में आंगनबाड़ी सुरवाइजर के 98 पद खाली हैं। सुपरवाइजर के पद भरने के प्रयास तेज कर दिए हैं। यह जानकारी  कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह के सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने दी।

हिमाचल: मुख्य सचिव के पद से हटाए जाने के बाद अनिल खाची ने ली रिटायरमेंट

बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के अधीनस्थ महिला एवं बाल विकास निदेशालय के अंतर्गत गत तीन वर्षों में 30 जून, 2021 तक (1 जुलाई 2018 से 30 जून 2021 तक) पर्यवेक्षक के कुल 98 पद रिक्त हुए। इनमें से 10 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की संतुति अनुसार शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। शेष 88 रिक्त पदों को पर्यवेक्षक पद के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उनकी वरिष्ठता व अनुभव के आधार पर भरने के लिए प्रक्रिया जारी है जिसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- HIMACHAL BREAKING : अनिल खाची के बाद अब यह होंगे हिमाचल के मुख्य सचिव, आदेश जारी

अनिरुद्ध सिंह ने पूछा था कि गत तीन वर्षों में 30 जून, 2021 तक प्रदेश में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के कितने पद रिक्त हुए, क्या सरकार इनकी पदपूर्ति वरीयता के आधार पर करने का विचार रखती है ?

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *