पिछले चार दिन में कोविड के 927 केस, 693 4 जिलों से
शिमला। हिमाचल में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने लगे हैं। एक वक्त यह 900 से नीचे चले गए थे। 28 जुलाई के बाद मामलों में इजाफा हो रहा है। पिछले चार दिन में 927 कोरोना के मामले आए हैं। साथ ही 535 ठीक हुए हैं। दस लोगों की जान गई है। चार और पांच अगस्त को चार-चार ने दम तोड़ा है, जोकि चिंता का विषय है। दो अगस्त को 208 मामले, 132 ठीक और एक की मृत्यु हुई है। 3 अगस्त को 220 मामले, 108 रिकवर और एक की जान गई है।
यह भी पढ़ें :- हिमाचल में आज कोरोना के 256 केस, 4 की मृत्यु-1,610 एक्टिव मामले
चार अगस्त को 243 केस, 145 ठीक और चार ने दम तोड़ा है। पांच अगस्त को 256 मामले, 150 ठीक और चार की मृत्यु हुई है। पिछले चार दिन में आए मामलों में चार जिलों से ही 693 केस आए हैं। वहीं, बाकी आठ जिलों से 234 मामले हैं। इसमें मंडी में सबसे अधिक 260, चंबा में 182, शिमला में 129 और कांगड़ा में 122 केस आए हैं। हिमाचल में अभी कुल आंकड़ा 2,07088 है। एक्टिव मामले 1610 हैं। अब तक 2,01,923 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3515 है। अभी कोरोना रिकवरी रेट 97.50 है।