प्रदेश में 87 मामले और 166 ठीक, एक ने तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 87 केस आए हैं। शिमला में 22, बिलासपुर में 14, मंडी में 12, सोलन में 11, हमीरपुर और चंबा में 8-8, कांगड़ा, ऊना, कुल्लू और लाहौल स्पीति में 3-3 मामले आए हैं। आज प्रदेश में 166 पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। चंबा में 42, कुल्लू में 25, ऊना और बिलासपुर में 16-16, कांगड़ा में 15, शिमला, मंडी और हमीरपुर में 12-12, सिरमौर में 9, सोलन में चार और किन्नौर में 3 रिकवर हुए हैं। हिमाचल में आज भी एक ही कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। सकोह धर्मशाला के 50 साल के व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें :- कांगड़ा जिला में कल 103 टीकाकरण केंद्रों पर दी जाएगी कोविड वैक्सीन
प्रदेश में कुल आंकड़ा 2,02,642 है और अभी 1,365 एक्टिव केस बचे हैं। 1,97,778 अब तक ठीक होने में सफल रहे हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 3,467 है। आज कोरोना के 6,649 सैंपल जांच को आए हैं। इन सैंपल में से 6,539 नेगेटिव रहे हैं और 47 सैंपल की रिपोर्ट आनी हैं। हिमाचल में आज आए सैंपल में से 63 पॉजिटिव केस हैं, बाकी पिछले कल के सैंपल से हैं।