गत दो वर्ष में 28,661 लोगों को सरकारी क्षेत्र में मिला रोजगार
शिमला। हिमाचल के रोजगार कार्यालयों में 31 जनवरी 2020 तक कुल 8,46,209 शिक्षित बेरोजगार पंजीकृत हैं। गत दो वर्ष में 28,661 लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हुआ। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू और विक्रमादित्य सिंह के पूछे प्रश्न के जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सदन में दी।
ये भी पढ़ें – हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जयराम से मिल सकेंगे फरियादी
जानकारी में बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट 76,318, ग्रेजुएट 1,36,517, 12वीं 4,04,819, 10वीं 1,95,548, 10वीं से नीचे 33,007 बेरोजगार पंजीकृत हैं। नियमित आधार पर 3,109, अनुबंध 17,390, दैनिक भोगी 415, आंशिक रूप से या आउटसोर्स 7,747 को रोजगार मिला है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ग तीन और चार के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता नियम 2019 का सृजन किया है।