लोकल सहित लंबे रूट होंगे प्रभावित
कांगड़ा। पांच अक्टूबर को एचआरटीसी (HRTC) बसों के भरोसे न बैठें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में होने जा रही रैली में एचआरटीसी बसें जाएंगी। पूरे जिला में ही एचआरटीसी के लोकल और लंबे रूट प्रभावित होंगे। देहरा डिपो से 73 बसों की डिमांड है। 73 बसें पीएम मोदी की रैली के लिए जाएंगी। पहले 90 बसों की डिमांड थी, बाद में इन्हें कम किया गया। 73 बसों में कुछ बसें देहरा डिपो और कुछ संसारपुर टैरेस डिपो की होंगी।
लुहणू मैदान पहुंचे नड्डा और जयराम, यहां होंगी पीएम मोदी की जनसभा
73 बसों के रैली में जाने के बाद करीब 25 HRTC बसें ही रूट पर दौड़ेंगी। इससे लगभग सभी लोकल रूट बंद रहेंगे। कुछ लंबे रूट पर ही बसें चल पाएंगी। दिल्ली आदि के लिए ही बसें चल सकती हैं। चंडीगढ़ के लिए भी बसें नहीं चल पाएंगी। हालांकि, 5 अक्टूबर को छुट्टी है। इसके चलते रूटिंग की सवारियां कम होंगी। पर दशहरा के चलते लोगों को दिक्कत हो सकती है। लोग निजी बसों पर ही निर्भर रहेंगे।
एसटी का दर्जा मिलने के बाद एक और बड़ा अभियान छेड़ेगी हाटी समिति
देहरा आरएम ने बताया कि 73 बसें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाएंगी। इससे लगभग सभी लोकल रूट प्रभावित रहेंगे और कुछ लंबे रूट भी प्रभावित रह सकते हैं। 6 अक्टूबर से दोबारा पहले की तरह बसें दौड़ेंगी।
हिमाचल में 50 फीसदी कम हुई बंदरों की संख्या, 1.36 लाख रह गई
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को बिलासपुर आ रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्तूबर को बिलासपुर के लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन और मेडिकल डिवाइसिस पार्क नालागढ़ तथा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।
शिमला-कटरा वाया कांगड़ा एचआरटीसी बस : जानिए रूट, टाइमिंग और किराया
इसके चलते पूरे जिला से भाजपा कार्यकर्ता बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाएंगे। जिसके लिए एचआरटीसी की बसें बुक की गई हैं। जिले के सभी डिपुओं से बसें जाएंगी। इससे लोकल और लंबे रूट प्रभावित रहे सकते हैं।
जोगिंद्रनगर से दिल्ली एसी बस में करें सफर, सर्दियों में सही रहेगा रूट