अभी भी रेस्क्यू आपरेशन जारी, मलबे में दबे थे घर
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह वेली में शवों का मिलना जारी है। आज दो शव बरामद हुए हैं। अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं। सोमवार को महिला का शव बरामद हुआ था। मंगलवार को चार शव बरामद किए गए थे। अभी भी तीन लापता बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें :- शाहपुर के खड़ी बही में भूस्खलन ने तबाह किए मकान
गौरतलब है कि सोमवार को भारी बारिश के चलते मलबा आने से बोह वेली में कुछ घर मलबे में दब गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया था। एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया है। सोमवार से ही सर्च आपरेशन जारी है। कुछ लोगों को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया था। वहीं, अब तक सात के शव बरामद कर लिए हैं। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए हैं।