Categories
Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

स्वतंत्रता दिवस : पहाड़ पर 60×40 मीटर का तिरंगा, बना इतिहास

काजा। पूरे देश और प्रदेश में आज 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। हर ओर तिरंगा फहराकर और आजादी के लिए प्राणों की आहुतियां देने वालों को याद कर आज का दिन सबने यादगार बना दिया। आज के दिन कुछ और भी खास हुआ है। स्पीति में एक और नया इतिहास बनाया गया है। पहली बार स्पीति में सबसे बड़ा तिरंगा पहाड़ पर बनाया गया है।

हिमाचल में आगे कैसा रहेगा मौसम, कब येलो अलर्ट जारी – जानिए

स्पीति प्रशासन द्वारा 75वा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 60x40m मीटर का तिरंगा पहाड़ पर बनाया गया। ये झंडा काजा के विपरीत क्वांग गांव के स्नो स्की स्लोप पर बनवाया गया है। मुख्य रूप से इस कार्य को पूरा करने में सात दिन लगे। इसको पूरा करने में आईस हॉकी के बच्चे, मुनसेलिंग स्कूल के बच्चे, पीडब्ल्यूडी काजा, आईपीएच काजा, काजा यूथ, होटल एसोसिशन काजा तथा क्वांग गांव वासियों का भरपूर योगदान रहा।

इन सभी लोगों ने तिरंगे को बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया और इस दिन को और भी खास बना दिया। इतना बड़ा झंडा पहाड़ पर शायद ही पूरे भारत में कहीं बना होगा।

हिमाचल : बरसात में अब तक कितना लगा चूना, कितनों की गई जान – जानें

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *