कई लोगों के घायल होने की खबर, उपद्रवियों ने की गोलाबारी
नई दिल्ली। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है और आज इसने हिंसक रूप ले लिया। दोनों राज्यों की सीमा पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव और फायरिंग की है। इस दौरान असम पुलिस के छह जवान शहीद हुए हैं। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दखल की मांग की है।
यह भी पढ़ें :- किन्नौर हादसे से पहले डॉक्टर दीपा ने ली थी ये फोटो, सोचा नहीं था होगा आखिरी पल
हिंसा में वाहनों पर हमला किए जाने की भी खबर है। इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। दोनों राज्यों पुलिस बलों को घटनास्थल से हटाने पर सहमति बनी है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग लाठियां लिए नजर आ रहे हैं।
After killing 5 Assam police personnel and injuring many , this is how Mizoram police and goons are celebrating.- sad and horrific pic.twitter.com/fBwvGIOQWr
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 26, 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार को मिजोरम की ओर से उपद्रवियों द्वारा की गई फायरिंग में कछार जिले में असम पुलिस के छह कर्मियों की मौत हो गई, वहीं असम के मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने कहा, “हिंसा में करीब 80 लोग घायल भी हुए हैं। असम पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई। मिजोरम की ओर से जलियांवाला बाग में अंग्रेजों की ओर से की गई फायरिंग की तरह गोलीबारी की गई।”
Deeply pained by the demise of 6 @assampolice personnel & the grievous injuries to 61 civilians & police personnel,the no.s still rising,while protecting our border along the Assam-Mizoram line.
My deepest condolences to the families of the bereaved.
— Parimal Suklabaidya (@ParimalSuklaba1) July 26, 2021
दोनों ओर के अधिकारी जब मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे थे तभी दोनों से उपद्रवियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। मिजोरम पुलिस ऊंचाई पर मौजूद थी और असम पुलिस के जवान मैदानी इलाकों में थे। आंसू गैस के गोले से कुछ राउंड की गोलीबारी के बाद अचानक दोनों तरफ से स्वचालित हथियारों से फायरिंग होने लगी जिसमें असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई है।
The police personnel of @assampolice have lost their lives due to disturbance in the #AssamMizoramBorder dispute & this is no external aggression. It’s extremely sad that Assam govt failed to control the violence despite being a political ally of Mizoram govt.
My condolences 🙏🏻 pic.twitter.com/g1XCPmuhWV
— Sushmita Dev (@sushmitadevinc) July 26, 2021