शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 537 केस सामने आए हैं। मंडी में 100, चंबा में 86, कांगड़ा में 70, शिमला में 46, सिरमौर में 43, हमीरपुर में 41, ऊना में 40, बिलासपुर में 29, कुल्लू में 28, किन्नौर व सोलन में 25-25 व लाहुल स्पीति में चार मामले आए हैं। वहीं, 862 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। कांगड़ा के 153, मंडी में 133, शिमला में 119, ऊना में 82, चंबा में 73, हमीरपुर में 67, बिलासपुर में 59, सिरमौर में 50, किन्नौर में 44, कुल्लू में 38, सोलन में 29 व लाहुल स्पीति में 15 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 15 लोगों की मृत्यु हुई है। कांगड़ा में पांच, मंडी में चार, चंबा, शिमला (Shimla), सिरमौर, ऊना,सोलन व कुल्लू में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में अंबारी पठियार के 70 साल के बुजुर्ग, नरवाणा के 66 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। साथ ही शामनगर धर्मशाला के 81 साल के व्यकित, अंबारी रजोल के 72 वर्षीय व्यक्ति व बरोट पधर के 68 साल के व्यक्ति की भी जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1,97,442 है। हिमाचल में 6,342 एक्टिव केस अभी बचे हैं। 1,87,734 लोग रिकवर होने में कामयाब रहे हैं। सूबे में कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,342 है।
प्रदेश में आज भी कोरोना के 20 हजार से अधिक सैंपल जांच को लिए हैं। आज 22,673 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 21,303 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। 885 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 485 पॉजिटिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 21,01,959 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 19,03,634 पाए गए हैं। अभी 887 की रिपोर्ट आनी बाकी है।