हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 25, सर्च ऑपरेशन जारी
भावानगर। हिमाचल के किन्नौर जिला के निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड में शवों को खोजने का कार्य सोमवार को छठे दिन भी जारी है। आज दो और शव मिले हैं। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी भी तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। इनकी तलाश जारी है। घटनास्थल पर पत्थर गिरने की वजह से सर्च ऑपरेशन बार-बार बाधित हो रहा है।
हिमाचल : टौंस नदी में जा गिरी सेब से लदी पिकअप, एक की मौत, दो लापता
बता दें कि निगुलसरी में 11 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें हरिद्वार से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी बस, दो कारें, एक-एक टाटा सूमो और बोलेरो और एक ट्रक मलबे में दब गया था। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू आपरेशन छेड़ा गया था। दोनों कारें बरामद कर ली हैं। बोलेरो का सुराग नहीं लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बोलेरो मलबे के साथ खाई में चली गई है। टाटा सूमो सवार आठ लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। ट्रक चालक का शव भी बरामद कर लिया गया है।