जिला में आज 22 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में आज नर्सिंग कॉलेज योल की 10 छात्राओं सहित कोरोना के 41 मामले आए हैं। वहीं, 22 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा में आज एक की जान गई है। काफी दिन बाद कोरोना डेथ रिकॉर्ड की है। जसूर रौंखर की 63 साल की महिला ने दम तोड़ा है। महिला मेडिकल कालेज टांडा में भर्ती थी।आज महिला ने अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें – हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी
कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 46443 पहुंच गया है। 45194 अब तक ठीक हुए हैं। अभी 205 एक्टिव केस हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1040 है। कांगड़ा में 31 जुलाई को 21 और कल 11 मामले थे। आज 41 मामले आए हैं। इसलिए सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करें और भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।