कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में इन दिनों ‘खेलों के महाकुंभ’ यानी ओलंपिक चल रहा है, लेकिन इसी बीच कोरोना ने भी वहां कहर मचाना शुरू कर दिया है। टोक्यो में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राजधानी में कोरोना के रिकॉर्ड 3,177 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले मंगलवार को टोक्यो में संक्रमण के 2,848 नए मामले सामने आए थे।
यह भी पढ़ें : अध्ययन में खुलासा : कोरोना टीका ना लगाने वाले ज्यादा हो रहे पॉजिटिव
ओलंपिक शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब तीन हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। बता दें कि टोक्यो में संक्रमित लोगों की संख्या 206,745 हो गई है। टोक्यो में 12 जुलाई से आपातकाल लागू है। खिलाड़ियों की बात करें मंगलवार को नीदरलैंड के टेनिस खिलाड़ी जीन जूलियन रोजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके कारण वह टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। उन्हें नाम वापस लेने पर विवश होना पड़ा। वहीं, आयोजन समिति ने कहा है कि खेलों में 16 नए मामले मिले हैं।
यह भी पढ़ें : भारत के इन राज्यों में सीमा विवाद हुआ हिंसक, 6 जवान शहीद