प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6 लोगों ने तोड़ा दम, 284 ठीक
शिमला। हिमाचल में पिछले एक माह में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 6 कोरोना डेथ रिकॉर्ड की गई हैं। शिमला में दो, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी और चंबा में एक-एक की जान गई है। शिमला में 45 साल की महिला और 45 साल के व्यक्ति ने ही दम तोड़ा है। कांगड़ा में 50 साल के व्यक्ति, बिलासपुर में 37 वर्षीय महिला, मंडी में 60 साल के व्यक्ति और चंबा में 58 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है।
Breaking News : हिमाचल में 20 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, जानें पूरा मामला
हिमाचल में आज कोरोना के 300 मामले आए हैं, वहीं 284 ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल आंकड़ा 2 लाख 10 हजार 719 पहुंच गया है। अभी 2,705 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 04 हजार 451 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,541 है।
बिग ब्रेकिंगः आईपीएस और एचपीएस बदले, अब ये होंगे एसपी कांगड़ा
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
मंडी में 69, कांगड़ा में 61, चंबा में 56, शिमला में 49, कुल्लू में 24, हमीरपुर में 23, बिलासपुर में 6, लाहौल-स्पीति में 5, सोलन में 4, किन्नौर में दो और सिरमौर में एक मामला है। चंबा में 82, मंडी में 67, कांगड़ा और शिमला में.35-35, हमीरपुर में 29, बिलासपुर में 22, ऊना में 7, कुल्लू में 5, लाहौल स्पीति व सोलन में एक-एक ठीक हुआ है। हिमाचल में आज कोरोना के 15,063 सैंपल जांच को आएं हैं।.इनमें से 14,368 नेगेटिव रहे हैं। 405 की रिपोर्ट का इंतजार है और आज के सैंपल से 290 पॉजिटिव केस हैं।