प्रदेश में 257 केस और 366 हुए हैं रिकवर, एक की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 257 मामले आए हैं। वहीं, 366 ठीक हुए हैं। आज एक कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। मंडी में 71 साल के व्यक्ति की जान गई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 2 लाख 11 हजार 277 पहुंच गया है। अभी 2,663 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 05 हजार 047 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,543 है।
HPPSC : एपीआरओ, कंप्यूटर प्रोग्रामर सहित इन पदों के टेस्ट की तिथि घोषित
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
कांगड़ा में 73, मंडी में 49, चंबा में 42, हमीरपुर में 27, शिमला में 18, कुल्लू में 17, बिलासपुर में 15, किन्नौर में 7, सोलन में 5, सिरमौर में 3 और लाहौल स्पीति में 1 केस है। चंबा में 98, मंडी में 71, कांगड़ा में 49, हमीरपुर में 46, शिमला में 45, बिलासपुर में 21, कुल्लू में 16, लाहौल स्पीति में 14 , किन्नौर और सोलन में 2-2 व सिरमौर और ऊना में एक-एक ठीक हुआ है। प्रदेश में आज कोरोना के 13,583 मामले आए हैं। इनमें से 13,316 नेगेटिव रहे हैं। वहीं, 40 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 227 पाजिटिव केस हैं।