प्रदेश में आज 150 हुए ठीक, 2,07,088 कुल आंकड़ा
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 256 मामले आए हैं। वहीं, 150 ठीक हुए हैं। आज भी चार की जान गई है। कांगड़ा में 71, चंबा में 35 वर्षीय महिला, शिमला में 40 और ऊना में 49 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2 लाख 07 हजार 088 पहुंच गया है। अभी 1,610 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 01 हजार 923 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,515 है।
हिमाचल : 9वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में लटकी मिली
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
चंबा में 65, मंडी में 54, हमीरपुर में 38, कांगड़ा में 34, शिमला में 28, कुल्लू में 14, बिलासपुर में 9, लाहौल स्पीति और सोलन में चार-चार, किन्नौर में तीन, सिरमौर में दो और ऊना में एक मामला है। चंबा में 59, मंडी में 25, शिमला में 23, कांगड़ा में 19, बिलासपुर और हमीरपुर में सात-सात, सिरमौर और सोलन में तीन-तीन व किन्नौर और कुल्लू में दो-दो ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 14,740 कोरोना सैंपल जांच को लिए गए हैं। इसमें 14,428 नेगेटिव रहे हैं। 62 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 250 पाजिटिव हैं।
हिमाचल : युवक की हत्या, यमुना नदी के किनारे मिला था शव- यह रही वजह