शिमला। हिमाचल में कोरोना संकट के बीच सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जयराम सरकार जल शक्ति विभाग में 2,322 पद भरेगी। पदों को भरने का मामला कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में पदों को भरने पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट में स्वीकृति के बाद पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। कैबिनेट की बैठक कल सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। कैबिनेट की बैठक में कोरोना कर्फ्यू में कुछ ढील देने के साथ ही विभिन्न पदों को भरने का भी फैसला हो सकता है। वहीं, एसओपी के तहत बसें चलाने पर भी कैबिनेट फैसला ले सकती है।
बता दें कि हिमाचल में जल शक्ति विभाग की करीब 500 पेयजल योजनाओं और 50 सिंचाई योजनाएं को सुचारू रूप में चलाने के लिए स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। स्टाफ की कमी को देखते हुए जयराम सरकार ने 2,322 पैरा वर्करों के पद भरने की कवायद शुरू कर दी है। इन कर्मचारियों की तैनाती उक्त पेयजल योजनाओं और सिंचाई योजनाओं में की जानी है।
1 reply on “हिमाचल जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 2,322 पद, कैबिनेट में होगा फैसला”
[…] सकती है। पर्यटकों सहित अन्य लोगों को हिमाचल एंट्री के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की […]