पुलिस ने तीन साल में 28.933 नशा किया बरामद
शिमला। हिमाचल की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंसती जा रही है। प्रदेश में आज दिन चिट्टे के मामले पकड़े जा रहे हैं। हिमाचल में पिछले तीन साल में 1 जुलाई 2018 से 30 जून 2021 तक प्रदेश में चिट्टे के 1,600 मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि के दौरान 2,515 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही 28.933 किलोग्राम चिट्टा पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें :- हिमाचल में क्या कोरोना का हाल, किन जिलों में ज्यादा मामले-जानिए
यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के लिखित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी है। सवाल के जवाब में बताया गया कि चिट्टे में सम्मिलित व्यक्तियों के कुल 1,465 मामले अदालत भेजे गए व 14 मामलों में सजा हुई।