मेष (Aries) 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किसी नजदीकी संबंधी के साथ प्रॉपर्टी संबंधी मामलों पर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। कोई उचित निर्णय भी निकलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद भी करनी पड़ सकती हैं। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। पुरानी नकारात्मक बातों को आज पर हावी ना होने दें। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखने के लिए मेडिटेशन करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। किसी राजनैतिक अनुभवी इंसान की सलाह और मदद आपके बिजनेस को नई दिशा देगी। फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपके ऊपर कार्यभार अधिक बना रहेगा। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें।वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कुछ समय अपने मन पसंद कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- ४
यह भी पढ़ें :- पांचवां गुप्त नवरात्र : शत्रुओं का नाश करती मां छिन्नमस्ता
वृष (Taurus) 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पिछले कुछ समय से चल रही आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। किसी पारिवारिक समस्या में भी आपकी उपस्थिति और सलाह से उचित समाधान निकलेगा। विद्यार्थियो का ध्यान भी नई-नई जानकारियों को हासिल करने में लगेगा।इस समय रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद उठ सकते हैं। परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। गुस्से और आवेश से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं।कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए और अधिक मनन और चिंतन की जरूरत है। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन कामों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। युवाओं के लिए रोजगार के उचित अवसर बन रहे हैं।कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। आप बखूबी निभाने में सक्षम भी रहेंगे।अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी बनी रहेगी। अन्य गतिविधियों के साथ-साथ अपना ध्यान भी रखना जरूरी है।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- ३
मिथुन ( Gemini) 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। फोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने काम को भी आगे बढ़ाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली व योजनाओं को खुद ही व्यवस्थित बनाकर रखें। दूसरों की सलाह आपको भ्रमित कर सकती हैं। कभी-कभी ऐसा भ्रम होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।आपको अपनी मेहनत के उचित नतीजे मिल सकते हैं। इस वक्त आपकी व्यस्तता और बढ़ सकती है। लेकिन साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बना रहेगा। ऑफिस में बेकार की बातों में किसी के साथ ना उलझें।पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी।आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। आपका इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- ६
कर्क (Cancer) 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर तथा व्यवसाय दोनों जगह व्यवस्था उचित बनी रहेगी। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन रहेगी।। कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें, भाग्य अपने आप आपका सहयोग करेगा।अपने कजिन भाई-बहनों के साथ रिश्तों को बहुत अधिक संभालने की जरूरत है। अकारण ही मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा।कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित बनाकर रखेगी। पिछले कुछ समय से वर्किंग महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। सरकारी गतिविधियों में आपको बेहतरीन मुनाफा होने की भी संभावना है।आपके कार्यों में जीवनसाथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी से ज्यादा मेल मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती हैं।व्यायाम और योगा को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- २
सिंह (Leo) 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी परेशानी में नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है।कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं। इसकी वजह आपमें एकाग्रता की कमी होना ही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क ना रखें। इस समय फिजूलखर्ची से भी बचना जरूरी है।बिजनेस में महत्वपूर्ण काम की नींव रखने के लिए आज का दिन अति उत्तम है। कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। ऑफिस का काम नियत समय पर पूरा करने का प्रयास करें।जीवन सुखद रहेगा तथा पारिवारिक वातावरण भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- ६
कन्या ( Virgo) 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपना ध्यान फालतू की गतिविधियों से हटाकर अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें। ग्रह स्थिति अनुकूल है। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन में उचित परिणाम हासिल होंगे।इस समय आवागमन संबंधी कार्यों में अभी कमी रखना ही जरूरी है। कभी-कभी आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकता है। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखें। कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।व्यस्तता वाला दिन रहेगा। आपको अपनी मेहनत के परिणाम भी उचित मिलेंगे। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन रही हैं।परिवारिक तथा व्यवसायिक कार्यो में संबंधों को उचित बनाकर रखें। इससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा।असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या भी परेशान करेगी।भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- ३
तुला (Libra) ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज किसी खास काम को करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ समय बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको नई दिशा देगा। बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक समाचार मिलेंगे।हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके कार्य बनते जाएंगे। सिर्फ अपने अंदर धैर्य बनाकर रखें। ध्यान रखें कि किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है।आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। अपने व्यवसाय की एडवर्टाइजमेंट करने में ध्यान दें। इस समय व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में बहुत अधिक निवेश होने की संभावना है। पेमेंट संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।परिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।त्वचा संबंधी एलर्जी की कोई समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- ३
वृश्चिक (Scorpio) 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। आपके आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त रहेंगे। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल मिलाप और वार्तालाप का दौर बना रहेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा।परंतु महत्वपूर्ण कार्यों को भी नजरअंदाज ना करें। इस वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। ध्यान रखें कोई लाभदायक मौका हाथ से निकल सकता है।किसी कंपनी के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। आपका कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होने वाली है। सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है।पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक स्थिति रहने से सुकून रहेगा।मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में जरूर लगाएं। वैसे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- १
धनु ( Sagittarius) 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी का निराकरण होगा। तथा आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा।अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश ना करें। क्योंकि समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा अनुकूल नहीं है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ कोई भी समझौता ना करें।आज तेजी मंदी और शेयर संबंधी कार्यों मे भूल कर भी पैसा ना लगाएं। क्योंकि अभी समय अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। उनका उचित योगदान आपके व्यवसायिक कार्यो में सहायक रहेगा।पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अचानक ही किसी निकट संबंधी का आगमन होने से वातावरण खुशनुमा रहेगा।इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें। वाहन भी ध्यान से चलाएं।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- ९
🌹मकर (Capricorn) 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत ही उत्तम फलदायक है। हर परिस्थिति में उन्हें सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा।अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज संभालकर रखें। अन्यथा कोई इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। कुछ समय अपने खुद के लिए भी जरूर निकालें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।दैनिक आय में इजाफा होगा। परंतु इस समय व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आप बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय बहुत ही सूझबूझ और समझदारी से लेना जरूरी है। ऑफिस में वातावरण उचित बना रहेगा।वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- ५
कुंभ ( Aquarius) 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी भी विषम परिस्थिति में आप समस्या का हल आसानी से ढूंढने में सक्षम रहेंगे। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा।दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। इससे आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती हैं। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। इस समय कुछ लोग आपके लिए व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। परंतु किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आज किसी भी नई योजना को कार्य रूप ना दें।पति-पत्नी में आपसी सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों को भी परिजनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है।अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपको स्वस्थ रखेगा। परंतु खानपान को व्यवस्थित ही रखें।भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- २
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें
मीन (Pisces) 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। नई उम्मीद और आशा के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में भी काफी समय व्यतीत हो जाएगा।परंतु अपने कार्यों को भी प्राथमिकता दें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से अपने आप को दूर ही रखें।कार्यस्थल पर पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। इस समय विस्तार संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। परंतु शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में पैसा ना लगाएं।पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाकर रखना जरूरी है।अत्यधिक मेहनत और भागदौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या रहेगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- लाल,
-आचार्य संजीव शर्मा, हिमाचल प्रदेश