Categories
Top News Crime Shimla Kangra State News

बारिश का कहर: हिमाचल में अब तक 14 लोगों की छीनी सांसें, तीन लापता

कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 11 की गई जान

शिमला। हिमाचल में 12 जुलाई को हुई बारिश ने कहर ढाया है। इसके चलते अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। कांगड़ा जिला में ही 11 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, तीन लोग अभी लापता हैं। कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र बोह वेली में भीम सेन (46), मस्तो देवी (45) पत्नी भीमसेन, ममता (21) पुत्री भीमसेन, कार्तिक (15)पुत्र भीमसेन, शंकुतला (60), शिव प्रसाद (30), कंचना देवी (45) ने दम.तोड़ा है। वहीं, अभी एक बच्ची का भी शव बरामद हुआ है। बोह वेली में मलबे के बीच सात घर दबे हैं। बोह वेली में अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। नगरोटा बगवां के कीरचंबा में नेहा (11), करेरी मैक्लोडगंज में मनमीत सिंह निवासी अमृतसर और बैजनाथ में मनबहादुर (50)की जान गई है। इनकी नदी और नालों में डूबने से जान गई है। बोह वेली में दो और समीरपुर में लालदीन नामक व्यक्ति लापता है।

यह भी पढ़ें :- बोह हादसा: अब तक सात लोगों के शव बरामद, तीन लापता

कुल्लू जिला में आस्था कटोच पुत्री नागेश कटोच आनी कुल्लू ने दम तोड़ा है। नाले के पानी में बहने से मृत्यु हुई है। लाहौल स्पीति में हादसे में व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति की पहचान बीर सिंह निवासी उदयपुर के रूप में हुई है। शिमला में सड़क हादसे में एक की जान गई है और एक घायल हुआ है। चंबा जिला में 31 घरों और 40 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। 7 बकरियों और एक भैंस की जान गई है। वहीं, 19 सड़कें बंद हैं। कांगड़ा जिला में एक एनएच और 55 सड़कें बंद हैं। किन्नौर में एक सड़क बंद है। कुल्लू में 6 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति में चार, मंडी में 10, शिमला में दस व सिरमौर में 14 रोड बंद हैं। इसके अलावा इन जिलों में बिजली बोर्ड को भी अच्छी चपत लगी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *