Categories
Top News Himachal Latest Chamba State News

हिमाचल के इस जिला के कालेजों में 133 पद खाली, 200 भरे

मानसून सत्र में शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, भरने के प्रयास तेज

शिमला। हिमाचल के चंबा जिला के 10 सरकारी कालेजों में विभिन्न श्रेणियों के 333 पद सृजित हैं। इसमें 133 पद रिक्त चल रहे हैं। खाली पदों को भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी के पूछे प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सदन में दी।

ये भी पढ़ें – मानसून सत्र : हिमाचल में 8,46,209 पंजीकृत बेरोजगार, 12वीं पास ज्यादा

चंबा के 10 कालेजों में क्लास वन के 182, क्लास टू के 10, क्लास थ्री के 85, क्लास फोर के 56 पद मंजूर हैं। इनमें क्लास वन के 85, क्लास टू के 5, क्लास थ्री के 41 और क्लास फोर के दो पद रिक्त हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *