सदन में जगत नेगी के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
शिमला। पिछले तीन साल 1 जुलाई 2018 से लेकर 30 जून 2021 तक हिमाचल में 1,211 किडनैपिंग के केस दर्ज हुए हैं। इसमें 1,086 मामले 18 साल से नीचे की उम्र के हैं। इसमें 769 मामले स्कूल जाते छात्रों की किडनैपिंग के हैं। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के लिखित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें
बीबीएन में 61 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 24 स्कूली छात्रों के हैं। बिलासपुर में 65 मामले और 64 स्कूली छात्रों, चंबा में 49 केस दर्ज हुए हैं और इसमें 14 स्कूल जाने वाले छात्रों के हैं। हमीरपुर में 44 मामले हैं। इसमें 12 स्कूल जाने वाले छात्रों के हैं। कांगड़ा जिला में 158 केस दर्ज हुए हैं। इसमें 104 स्कूली छात्रों के हैं। किन्नौर में 16 केस दर्ज हुए हैं। कुल्लू में 83 मामले दर्ज हैं और इसमें 48 स्कूल जाने वाले छात्रों से संबंधित हैं। लाहौल-स्पीति में एक मामला दर्ज है और यह स्कूल जाने वाले छात्र से संबधित है।
मंडी जिला में 194 केस दर्ज हुए हैं। इसमें 155 स्कूल जाने वालों छात्रों के हैं। शिमला में 205 मामले दर्ज हुए हैं और इसमें 197 स्कूली छात्रों के हैं। सिरमौर जिला में 78 केस दर्ज हैं और इसमें 37 स्कूल जाने वाले छात्रों से संबंधित हैं। सोलन जिला में 80 केस दर्ज हुए हैं और इनमें 62 स्कूली छात्रों से संबंधित हैं। ऊना जिला में 51 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें सभी स्कूल जाने वाले छात्रों से संबंधित हैं। इसके अलावा टूरिस्ट ट्रैफिक एंड रेलवे से संबंधित एक मामला दर्ज है।