हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट 97.72 पहुंचा
शिमला। हिमाचल में पिछले चार दिन में 12 लोगों की जान गई है। कोरोना को लेकर बेफिक्र लोगों के लिए यह आंकड़ा चिंताजनक है। 13 जुलाई को चार, 14 और 15 जुलाई को तीन-तीन और आज दो ने दम तोड़ा है। वहीं, चार दिन में कोरोना के 502 मामले आए हैं। 562 कोरोना पाजिटिव लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 126 केस आए हैं और 138 ठीक हुए हैं।
दो लोगों ने आज दम तोड़ा है। शिमला जिला में 55 और 36 वर्षीय महिला की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2,04,224 है और 1,136 एक्टिव केस हैं। अब तक 1,99,582 लोग ठीक हो चुके हैं। 3488 लोगों की अब तक जान गई है। रिकवरी रेट 97.72 है।