Categories
Top News Crime Kullu Sirmaur Mandi State News

हिमाचल में सुबह-सवेरे आफत : दो जगह लैंडस्लाइड, दो एनएच बंद, सड़क हादसे में दो घायल

शिमला। हिमाचल में बारिश का दौर जारी है। 27 और 28 जुलाई की बारिश ने कहर ढाया है। आज भी सुबह-सवेरे ही बारिश ने आफत खड़ी कर दी। हिमाचल में दो जगह लैंडस्लाइड हुए हैं और एक सड़क हादसा पेश आया है। नेशनल हाईवे 21 मंडी से कुल्लू पर साल मील (पंडोह के पास) लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड सुबह आठ बजे हुआ। इससे एनएच 21 मंडी से कुल्लू 7 मील में बंद हो गया है।

 

ये भी पढ़ें – सिरमौर में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, महिला की मौत, 9 घायल

 

सिरमौर जिला के बदवास तहसील कमराऊ में भी आज सुबह साढ़े सात बजे भूस्खलन हुआ है। यह लैंडस्लाइड काफी भारी है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। लैंडस्लाइडिंग से पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा-हाटकोटी नेशनल हाईवे 707 बंद हो गया है। मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – हिमाचल से बड़ी खबर: यहां फंसे 175 पर्यटक, रेस्क्यू को मांगा हेलीकॉप्टर

 

लाहौल-स्पीति में सुबह सात बजे सड़क हादसा पेश आया है। थार हादसे का शिकार हुई है। इसमें दो घायल हुए हैं। एक गंभीर घायल है। सूचना के अनुसार टिंडी के पास कुठाड़ बस स्टैंड उपमंडल उदयपुर में यह हादसा हुआ है। हादसे में जतिन पुत्र रवाल निवासी कुठेड़ टिंडी उदयपुर और राहुल कुमार पुत्र सुर चंद निवासी लोहनी उदयपुर घायल हुए हैं। जतिन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *