पहली अगस्त से सात अगस्त तक का राशिफल जानिए
1- मेष (Aries) 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
परिवारजनों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन में खुशनुमा दिन व्यतीत होंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। संतान के कैरियर संबंधी कोई सूचना भी मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्यों में दिलचस्पी ना लें। अन्यथा बेवजह आप फंस सकते हैं या कोई इल्जाम लग सकता है। राशिफल के अनुसार संतान की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की भी जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति अभी पक्ष में नहीं है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी। नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- ७
2- वृष (Taurus) 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर में किसी तरह के परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उसे क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान रहेगा जिससे आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अपने घर की व्यवस्था को भी बेहतरीन बनाकर रखें क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से परिजनों को परेशानी हो सकती हैं। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और कैरियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। राशिफल के अनुसार व्यावसायिक कार्यों में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। निश्चित ही आपको कोई उचित रास्ता मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों जल्दी ही अपना मनचाहा स्थान प्राप्त करेंगे, इसलिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक आघात लगने से दरार पड़ सकती है। ज्यादा काम और तनाव की वजह से सिर दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय अपने खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- ३
ये भी पढे़ं – धनु राशि वालों का सपना इस हफ्ते हो सकता है साकार, यहां जानिए अपना राशिफल
3- मिथुन ( Gemini) 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी व्यतीत करें। इससे आप दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। उसका भरपूर सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। उन्हें उचित मार्गदर्शन करने में आपकी मुख्य भूमिका रहेगी। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। राशिफल के अनुसार मशीनरी, कारखाने से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय तुरंत उस पर काम करना शुरू कर दें। आज रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन अथवा उधारी ना करें। ऑफिस में कार्यभार अत्यधिक रहेगा। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। जुकाम और खांसी की शिकायत रहेगी। प्रदूषित वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- ६
4- कर्क (Cancer) 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। काफी समय बाद अपने लोगों से मिलना बहुत अधिक सुकून प्रदान करेगा और आप नई उर्जा के साथ अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी के भी व्यक्तिगत मामले में अपना हस्तक्षेप ना करें। इससे आपसी संबंधों में खटास आ सकती हैं। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित रखें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी भी समस्या में अपने भाई या करीबी दोस्त की मदद जरूर लें। उनकी सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद ना होने दें। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। गैस और बदहजमी से बचने के लिए अपना खानपान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, सफेद भाग्यशाली अंक- ७
5- सिंह (Leo) 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको आत्मिक सुकून ही मिलेगा। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बनेगा। परंतु अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। राशिफल के अनुसार आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से कहासुनी होने की भी आशंका है। घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कमीं ना आने दें तथा उनकी सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है। पति-पत्नी में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाने का प्रयास करें। त्वचा संबंधी एलर्जी बढ़ सकती है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- ५
6 कन्या ( Virgo) 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पिछले कुछ समय से जो कार्य रुके हुए थे, आज उनमें कुछ गति आएगी। जिससे घर में भी सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा और आप निश्चिंत होकर अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना भी बन सकती हैं। परंतु व्यर्थ के दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। राशिफल के अनुसार बेहतर होगा कि अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी। इस समय कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। कोई बाहरी व्यक्ति आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। सर्वाइकल व कंधों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- ९
अन्य 6 राशियों का राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –