तनाव की कमी होने से चेहरे के डार्क सर्कल कम हो जाएंगे
योग हमारी मानसिक और शारीरिक शांति के लिए बेहद लाभदायक होता है। आप परेशान हैं या किसी बात से चिंतित है या फिर शरीर में थकावट है तो योग के माध्यम से आप उसको दूर कर सकते हैं। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हम आपके लिए लाए हैं एक खास आसन और उसके फायदे के बारे में आपको बताते हैं। हम आपको कोई बड़े या मुश्किल आसन करने को नहीं करेंगे बल्कि बात करेंगे प्राणायाम की। प्राणायाम करने से ना केवल स्किन की सुंदरता बढ़ती बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। चलिए आपको बताते हैं प्राणायाम के फायदे –
प्राणायाम एक श्वसन व्यायाम है। प्राणायाम को ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कहा जाता है। तनाव की वजह शरीर और त्वचा पर बहुत असर पड़ता है। अधिक तनाव की वजह से चेहरे पर डार्क सर्कल देखने को मिलते हैं। प्राणायाम करने से तनाव भी दूर होता है। तनाव की कमी होने से चेहरे के डार्क सर्कल कम हो जाएंगे। प्राणायाम करने से तनाव दूर रहता है जिससे स्किन का ग्लो बढ़ता है। अपने रूटीन प्राणायाम को शामिल करें। प्राणायाम वजन को नियंत्रित करता है। प्राणायाम से रक्त चाप भी घटता है। प्राणायाम करने से कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम को नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहते हैं। अनुलोम- विलोम से नाड़िया भी स्वस्थ होता है। जिससे स्किन चमकदार हो जाती हैं। इस प्राणायाम को कोई भी कर सकता है। अनुलोम विलोम करने से चेहरे पर चमक देखने को मिलता है।
कपालभाती प्राणायाम
कपालभाती प्राणायाम शरीर और त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कपालभाती करने से स्किन की चमक बढ़ती है। गर्भवती महिलाओं को कपालभाती प्राणायाम नहीं करना चाहिए। ग्लोइंग स्किन के लिए प्रणायम करना सबसे ज्यादा लाभदायक है।
शीतकारी प्राणायाम
शीतकारी प्राणायाम करने से शरीर को ठंडक मिलती है। जिन लोगों को अधिक गर्मी लगती है उनके लिए शीतकारी प्राणायाम बहुत ही लाभदायक है। वहीं शीतकारी प्राणायाम करने चेहरे के मुंहासे कम हो जाते हैं। मुंहासे कम करने के लिए शीतकारी प्राणायाम सबसे बेस्ट है। प्राणायाम त्वचा में कोमलता और चमक लेकर आता है।