Categories
Kangra State News

भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन, मुकेश शर्मा को बनाया देहरा मंडल का संयोजक

सचिन शर्मा को दिया गया मीडिया प्रभारी का पद

देहरा। बनखंडी में शुक्रवार को जिला संयोजक विपिन शास्त्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ जिला देहरा के कार्यकारणी घोषित की गई। बैठक के अंत में विपिन शास्त्री द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों को सौंपे गए और विभिन्न कार्यभारों की घोषणा की गई। इनमें देहरा मंडल का संयोजक मुकेश शर्मा को, ज्वालामुखी मंडल का संयोजक देवेंद्र शर्मा को तथा प्रागपुर मंडल का संयोजक मुकेश शास्त्री को नियुक्त किया गया।

भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विपन शास्त्री ने जहां आईटी सेल का कार्यभार रोहित शर्मा को दिया, वहीं सचिन शर्मा को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया। इस मौके पर सचिन शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, अमित शर्मा, सौरभ शर्मा, चन्चल शर्मा, राजन शर्मा , शुभम शर्मा, विनय शर्मा, अजय शर्मा, अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे जिन्हें कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। पंडित विपन शास्त्री ने प्रदेश स्योजक अमित शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *